ब्रेकिंग: कांग्रेस नेता के भाई को मारी गोली, घर लौटने के दौरान अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

झाऱखंड का जमशेदपुर एक बार फिर गोली की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जमशेदपुर-मानगो में रविवार की शाम कांग्रेस के नेता रहे जितेंद्र सिंह के भाई संतोष सिंह को गोली मार दी गयी। संतोष सिंह का बालीगुमा में ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। जानकारी के मुताबिक देर शाम मानगो बाजार से तकादा कर वे अपने घर मानगो गुरुद्वारा बस्ती लौट रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उसी वक्त गली में घात लगाए खड़े युवकों ने उनके सिर में दो गोलियां दाग दीं। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव को एमजीएम मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्यारों की पहचान कर ली गयी है। संतोष सिंह की हत्या डब्बू दीक्षित के करीबियों ने की है. कुछ माह पहले डब्बू दीक्षित की भी हत्या कर दी गयी थी। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है। वहीं सीसीटीवी और चश्मदीदों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना के पीछे आपसी रंजिश और प्रतिद्विदिता के आसार दिख रहा है। परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्थिति साफ हो पायेगी।

About Author

error: Content is protected !!