धनबाद: कार्मल स्कूल डिगवाडीह की छात्राओं के साथ प्राचार्या द्वारा की गई अमानवीय हरकत के खिलाफ अभिभावक आक्रोशित है। रविवार को झरिया धर्मशाला रोड में कार्मल स्कूल की प्राचार्या का पुतला दहन युवा संगठन सामाजिक संस्था ने किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!युवा संगठन के सौरभ शर्मा ने कहा कि स्कूल की प्राचार्या ने इस हरकत से गुरु शिष्य परंपरा को भारी आघात पहुंचा है। छात्राओं के साथ जो अमानवीय हरकत प्राचार्य एवं शिक्षिकाओं द्वारा की गई इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम होगी।
युवा संगठन ने प्राचार्य का पुतला दान कर आंदोलन की शुरुआत कर दी है छात्राओं को न्याय नहीं मिला तो यह आंदोलन और भी तेज होगा।
मौके पर सौरभ शर्मा, झूलन सिंह, विक्की अग्रवाल, विक्की केसरी, बलजीत सिंह, अवधेश साहू, मुकेश साहू, पिंटू मोदी, रोहित साहू, मनोज सिंह उर्फ गुड्डू, सौरभ सिंह आदि उपस्थित थे.