कार्मेल स्कूल पहुंची डालसा की टीम, CCTV फुटेज किया जप्त, ABVP का बवाल जारी

धनबाद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डिगवाडीह: पेन डे के अवसर पर 80 छात्रों का डिगवाडीह कार्मेल स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा शर्ट उतरवाने का मामला अब तूल पकड़ चूका है, इसको लेकर डालसा और प्रशासनिक पदाधिकारी की टीम स्कूल पहुँच कर आज दूसरे दिन भी जाँच शुरू कर दी है। जाँच टीम में डालसा की ओर से राकेश रौशन, प्रशासनिक टीम की ओर से धनबाद S.D.O राजेश कुमार, अनीता कुजूर और लीला उपाध्याय शामिल थी। जाँच टीम ने स्कूल में लगे CCTV कैमरे को जब्त कर लिया है और बारी – बारी से पीड़ित छात्रों का बयान दर्ज किया जा रहा है, उधर दूसरी ओर ABVP संगठन ने स्कूल कैंपस में धरने पर बैठ गई है और कार्मेल स्कूल के प्रिंसिपल को निलंबित करने और क़ानूनी कार्यवाही की मांग पर अड़े है।

About Author

error: Content is protected !!