पत्रकार की ह’त्या के संदेही गुनहगार के घर चला बुलडोजर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मारे गये पत्रकार मुकेश चंद्राकर केस में संदेही गुनहगार सुरेश चंद्राकर के घर पर बुलडोजर चलवाये और कथित अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा की गई। इस मामले में पुलिस ने तीन संदेही को अपने कस्टडी में लिया है। पुलिस का कहना है कि सेप्टिक टैंक पर कंक्रीट की परत डाली गई थी, ताकि हत्या के सबूतों को छुपाया जा सके। पुलिस ने कंक्रीट तोड़कर डेड बॉडी बरामद की, जिससे हत्या की साजिश और गहरी हो गई। यहां याद दिला दें कि बीते 1 जनवरी को रहस्यमय ढंग से गायब हो गये पत्रकार मुकेश की लाश एक ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के घर के सेप्टिक टैंक से मिली। पुलिस के अनुसार, मुकेश को ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के भाई रितेश ने कॉल किया था, जिसके बाद उनका फोन बंद हो गया। जांच से खुलासा हुआ कि सुरेश चंद्राकर को 120 करोड़ रुपये की एक सड़क निर्माण परियोजना मिली थी, जिसे मुकेश ने अपनी रिपोर्ट में उजागर किया था। इसके बाद सुरेश को सरकारी अधिकारियों से रिश्वत लेने का आरोप झेलना पड़ा। इस बीच CM विष्णुदेव साय ने पत्रकार मुकेश की हत्या पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने X पर लिखा, बीजापुर के युवा और समर्पित पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का समाचार अत्यंत दु:खद और हृदयविदारक है। मुकेश जी का जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस घटना के अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!