देवघर के विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में नव वर्ष के मौके पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

देवघर: देवघर के विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में नव वर्ष के मौके पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह 4 बजे से मंदिर का पट खुलते हैं बाबा बैद्यनाथ पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु का ताता लग गया। तीर्थ पुरोहित कहते हैं कि नव वर्ष की शुरुआत पहले बाबा भोलेनाथ के पूजा अर्चना करते हैं और बाबा से कामना करते हैं कि पूरा साल अच्छे से चले घर परिवार सभी सुखी संपन्न रहे यही कामना बाबा से करते हैं..

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वही जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की आज होने वाली अप्रत्याशित भीड़ का अनुमान लगाते हुए पहले से हीं सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई थी, ताकि श्रद्धालुओं की कतार ज्यादा दूर तक न जाय व लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना न करना पड़े..

मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन का प्रयास है कि बाबा मंदिर आए हुए देवतुल्य श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा महैया कराई जाए। साथ हीं उपायुक्त द्वारा नव वर्ष की शुभकामना देते हुए जिलावासियों से आग्रह करते हुए कहा कि विधि व्यवस्था को कायम रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें..

About Author

error: Content is protected !!