झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) क्वालिटी विद्युत आपूर्ति के साथ सभी प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने पर फोकस कर रहा है। इसके लिए बड़े ऐक्शन की तैयार कर रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) क्वालिटी विद्युत आपूर्ति के साथ सभी प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने पर फोकस कर रहा है। जिले के आदित्यपुर विद्युत प्रमंडल कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद ने बताया कि राजस्व बढ़ोतरी के लिए विद्युत विभाग ने अबतक 138 बकायदारों की बिजली काट दी है। इसकी राशि 75 लाख रुपये है।
दिसंबर माह में अवैध तरीके से बिजली उपयोग करने और चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया है। इसमें 19 लोगों पर प्राथमिक दर्ज की गई है। बताया कि 10,000 से अधिक बकाया बिल रखने वाले कुल 863 उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया है। इसमें 400 लोगों की बिजली काट दी जाएगी।
कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद ने बताया कि सरकार द्वारा बिजली बिल माफी योजना के तहत आदित्यपुर प्रमंडल में 10,206 विद्युत उपभोक्ताओं के बकाया बिजली बिल को माफ कर दिया गया है। इसकी कुल राशि 51 लाख रुपये है। दिसंबर माह में 100 राजस्व लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया गया है। बिजली के रख-रखाव कार्य ठंड के मौसम में समय से पूरा करने पर फोकस किया गया है।