पूर्वी टुंडी के बेजड़ा घाट में मची है बालू की लूट, ठाकुर के सामने थाना प्रभारी भी होगये है मौन,

पूर्वी टुंडी के बेजड़ा घाट में मची है बालू की लूट, ठाकुर के सामने थाना प्रभारी भी होगये है मौन,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बेजड़ा घाट पर बड़े पैमाने पर हो रहा बालू का अवैध खनन ,

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की रोक के बाद भी नहीं मान रहे रेत माफिया

सरकारी दर के हिसाब से स्टॉक से बालू उठाव पर 100 सीएफटी बालू के लिए 400 रुपये चालान की दर तय है. लोडिंग व अन्य खर्च मिलाकर 1000-1200 में बालू मिलता था, लेकिन अभी यही बालू लगभग साढ़े तीन हजार में मिल रहा है. वह भी बिना चालान के।

पूर्वी टुंडी में एनजीटी की रोक के बावजूद बराकर नदी के बेजड़ा घाट से बड़े पैमाने पर बालू की लूट हो रही है। खनन माफिया दिन-रात रेत यानी बालू की खुदाई में लगे हैं. खनन के साथ-साथ बिना चालान के ओर चालन लगे सैकड़ों ट्रैक्टरों में वजन से ज्यादा बालू ढोया जा रहा है। जानकार बताते हैं कि क्षेत्रीय थानों की मिलीभगत से खनन से लेकर बालू ढुलाई तक की अवैध गतिविधि चल रही है. इससे सरकार को लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

याद रहे कि एनजीटी ने नदी घाटों से बालू उठाव पर रोक लगा दी है. इसके बावजूद बालू माफिया और ट्रक-ट्रैक्टर मालिक ‘सोने’ की इस काली कमाई में जोर-शोर से जुटे हैं. बेजड़ा पुल की दोनों ओर बालू घाटों पर सुबह से ही सैकड़ों मजदूर बालू खनन करते नजर आ जायेंगे. बालू माफियाओं की करतूत के चलते जामताड़ा को जोड़ने वाला बेजड़ा पुल का पाया यानी निचला हिस्सा नजर आने लगा है. यह एक दिन की बात नहीं, बल्कि रोज की कहानी है।

नदी के बीचों-बीच नाव से बालू खनन कर किनारे लाया जाता है. वहां से जेसीबी से उठाकर ट्रकों और ट्रैक्टर अथवा 407 पर लादा जाता है. यह बालू बिना चालान के धनबाद शहर और आसपास के जिलों में भेज दिया जाता है. गोविंदपुर-साहेबगंज सड़क पर खड़ी बालू लदी गाड़ियों को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि किस कदर अवैध खनन हो रहा है. इस मार्ग पर पूर्वी टुंडी पुलिस की गिद्ध दृष्टि रहती है. बालू लदे वाहनों को देखकर पुलिसवालों की आंखें चमक उठती हैं।

धंधे से जुड़े लोग बताते हैं कि प्रति ट्रक या हाइवा 500 रुपया और ट्रैक्टर या 407 से 100 से 200 रुपये तक पुलिस नजराना वसूलती है. यह रकम हर दिन पांच अंकों में पहुंच जाती है. साहेबगंज सड़क पर वाहन चेकिंग के नाम पर बालू गाड़ियों से हर रोज अच्छी-खासी रकम की उगाही की जा रही है. सोगेडीह यात्री शेड के पास बने चेकपोस्ट पर बालू गाड़ियों को रोककर वसूली की जा रही है. वहीं रात के अंधेरे में गश्ती दल वसूली में लगा रहता है।

About Author

error: Content is protected !!