पकड़े गए लुटेरों ने खोले कई राज, एक पिस्तौल और 2 जिंदा गोलियां बरामद

पकड़े गए लुटेरों ने खोले कई राज, एक पिस्तौल और 2 जिंदा गोलियां बरामद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड : पलामू में लूटमार करने में एक्टिव एक गैंग के 4 सदस्यों को आज अरेस्ट कर लिया गया। इनके पास से लूट के सामान के साथ एक पिस्तौल और 2 जिंदा गोलियां मिली है। इस गैंग का सरगना सतीश चन्द्रवंशी पंजाब में रहता है। वैसे वह मूल रूप से ढूब गांव का निवासी है। वहीं गैंग में शामिल सदस्य पलामू और रांची के रहनेवाले हैं। गिरफ्तार लुटेरों ने यह कबूल किया है कि बीते 23 अक्टूबर की देर रात पांकी थाना क्षेत्र के गजबोर गांव में कृष्णा सोनी के घर में लूटमार की थी। वहीं सड़क लूट सहित कई अन्य कांडों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। लूट के गहने जेवरात खरीदने के इल्जाम में रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से शत्रुघ्न कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अन्य दो लोगों के नाम उपेंद्र कुमार उर्फ उपेंद्र विश्वकर्मा और छोटू कुमार सिंह बताये गये।

About Author

error: Content is protected !!