झरिया के विभिन्न क्षेत्रों में नहीं रुक रहा अवैध कोयले का कारोबार,पुलिस प्रशासन दिख रही लाचार

धनबाद : झरिया के विभिन्न क्षेत्रों से अवैध कोयल का कारोबार नहीं रुक पा रहा है। प्रशासन इन अवैध धंधेबाजों को रोकने में लाचार दिख रही है। जानकारी के अनुसार जयरामपुर,अलकडीहा में एक बार फ़िर कोयला तस्कर सक्रिय हो गए है। अवैध कोयले के ढुलाई से लेकर अवैध डिपो में जमा करना इस तरह का कारोबार खुलेआम संचालन हो रहा है,साथ ही कई बड़े-बड़े दिग्गज इसको मैनेज करने में लगे रहते हैं। जहां लक्ष्मी कोलयारी विभिन्न क्षेत्रों से रात के अंधेरे में अवैध कोयला की चोरी करते हुए अवैध कोयला तस्कर खुलेआम प्रशासन का ठेंगा दिखाने का काम कर रहा है। सुदामडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत फिर से एक बार यह कोयले का काला धंधा चरम सीमा पर आ गया है। ताजा मामला पाथरडीह के सुदामडीह थाना क्षेत्र का है,जहां पर एक अवैध कोयला से लदा ट्रक को सुदमडीह पुलिस प्रशासन द्वारा जब्त किया गया। आपको बता दे कि एक दिन पूर्व भी पाथरदीह थाना प्रभारी द्वारा एक अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त किया गया था। अवैध कोयले की कमाई में अपने वर्चासव को लेकर कुछ महीने पहले बड़ी गोलीबारी कि घटना भी हुई थी,जिसमें एक युवक की जान चली गई थी। पुलिस द्वारा यह ट्रक वहीं पर पकड़ा गया है,जहां गोलीबारी की घटना मोहन बाजार में हुई,जिसमे एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी थी। लेकिन बावजूद इसके कोयला तस्कर सिर्फ रात में ही नहीं बल्कि दिन के उजाले में खुलेआम अवैध कोयले को ट्रकों में भरकर बाहर भेज रहे हैं। यह रोजाना दर्जनों ट्रक इसी मार्ग से लक्ष्मी कोलियरी से एवं अवैध डिपो के रास्ते अलग-अलग जगह से डिपो से पाथर्डीही, भातडीह रेलवे फाटक और मोहन बाजार निकलती है। वही इस मामले में कुछ लोगों ने बताया कि लक्ष्मी कोलवारी से आए दिन दो से तीन गाड़ी निकलता है,जो मोहन बाजार के पानी टंकी होते हुए बिरसा पुल के रास्ते बंगाल की ओर चल जाते हैं। और काम सिर्फ कोयला तस्कर अकेले नहीं कर रहे है,CISF एवं प्रशासन के मिली भगत से यह काम धड़ले से चल रहा है। राष्ट्रीय संपत्ति की लूट मचाने में सभी प्रशासन लगे हुए हैं,जिसे देखकर ऐसा लगता है कि धनबाद के एसपी साहब को बदनाम करने में सभी प्रशासन हाथ धोकर बैठे हुए हैं,और इस मुद्दे पर प्रशासन कुछ भी बोलने पर चुप्पी साधी हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!