दस लाख 74 हजार रुपए कैश के साथ दस लाख के सोने और चांदी के आभूषण सहित रेलवे के कई दस्तावेज बरामद

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल आसनसोल साऊथ और नॉर्थ थाना पुलिस ने महाराष्ट्र के रहने वाले एक व्यक्ति के शिकायत पर संयुक्त रुपए से छापेमारी कर आसनसोल के श्रीस्टिनगर स्थित संगती अपार्टमेंट से दो लोगों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार लोगों की पहचान बिहार बांका के रहने वाले हरेन्द्र सिंह व आसनसोल दुर्गामंदिर के रहने वाले एक ऑटो चालक अवधेश यादव के रूप मे हुई है, दोनों के ऊपर महाराष्ट्र के रहने वाले लखन घोषाल ने यह आरोप लगाया है की उनके अलावा करीब पाँच अन्य लोगों से रेलवे मे नौकरी दिलवाने के नाम पर करीब 60 लाख रुपए की ठगी की है..

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शिकायत के आधार पर आसनसोल साऊथ थाना पुलिस व आसनसोल नॉर्थ थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से रविवार शाम करीबन सात बजे आसनसोल के श्रीस्टिनगर स्थित संगती अपार्टमेंट मे छापेमारी कर हरेन्द्र सिंह और अवधेश यादव को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से पुलिस को दस लाख 74 हजार रुपए कैश, करीब दस लाख रुपए से ज्यादा के सोने और चांदी के आभूषण, रेलवे के जोइनिंग लेटर, एडमिट कार्ड, मेडिकल फिट सर्टिफिकेट, रेलवे के एक्जाम के प्रश्नपत्र सहित रेलवे से जुड़ी कई दस्तावेज मिली, जिनको पुलिस ने जब्त कर लिया और सोमवार को आसनसोल अदालत मे पेश कर आरोपियों को 14 दिनों की रिमांड मांगी..

वहीं अदालत ने दोनों आरोपियों को 12 दिन की पुलिस रिमांड दी जिसके बाद आसनसोल साऊथ थाना प्रभारी कौशिक कुंडू, कन्यापुर पुलिस फाड़ी के प्रभारी पार्थ प्रतिम चक्रवर्ती, साऊथ पुलिस फाड़ी प्रभारी सीतल नाग, डीसी सेन्ट्रल ध्रुव दास ने आसनसोल साऊथ थाना मे एक संवाददाता सम्मलेन कर घटना की पूरी जानकारी देते हुए कहा की मामले की छानबीन चल रही है, बहोत जल्द मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी गिरफ़्तारी हो जाएगी, उन्होने यह भी कहा की पुलिस यह भी पता लगा रही है की पकड़े गए आरोपियों के तार व उनका सेल्टर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और आसनसोल के अलावा और कौन -कौन से राज्यों व जिलों तक फैली थी, उन्होंने यह भी कहा की आरोपियों से पूछताछ मे यह पता चला है की इनका कोलकाता के अलावा आसनसोल मे दो फ्लेट था जहाँ से ये लोग रेलवे मे नौकरी दिलाने का रैकेट चलाते थे

About Author

error: Content is protected !!