SP जिले के सभी 44 थाना, ओपी, साइबर सेल, यातायात थाना को देखने व समझने को लेकर चला रहे है औचक निरीक्षाण अभियान।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बोकारो: विधानसभा चुनाव के बाद बोकारो एसपी मनोज स्वर्गियारी जिले के क्राइम कंट्रोल, विधि व्यवस्था, पुलिसिया गतिविधि दुरूस्त करने पर लगे हुए है। SP जिले के सभी 44 थाना, ओपी, साइबर सेल, यातायात थाना को देखने व समझने को लेकर औचक निरीक्षाण अभियान चला रहे है। कब और किधर निकल जाए, किसी को पता नहीं चल पाता। अभियान दुगदा थाना से शुरूआत हो गयी है।
बोकारो जिले में 31 थाना
बोकारो जिले में 31 थाना, 11 ओपी, एक यातायात पोस्ट थाना, एक साइबर सेल थाना चल रहा है। औचक निरीक्षण की खबर से सभी थानेदार व सभी डीएसपी सावधान हो गए हैं। थाना में एसपी साहब स्टेशन डायरी की भी जांच कर रहे हैं। दर्ज केस की संख्या, निष्पादित केस, वर्तमान केस की स्थिति व आमलोगों से थानेदार व थाना में पदस्थापित अधिकारी व जवान के व्यवहार की समीक्षा कर रहे है। साथ ही पेंडिंग केस का निष्पादन करा रहे है।
रूटीन जांच के तहत पहुंच रहे है थाना
एसपी ने कहा कि रूटीन जांच के तहत थाना पहुंच रहे है। केस का निष्पादन व क्राइम कंट्रोल को लेकर सभी को दिशा निर्देश दिया जा रहा है। थाना जाने पर आम जनता को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। इसकी फीडबैक भी ले रहे हैं।
रात्रि में चौक चौराहा पर दिखी पुलिस
एसपी के औचक जांच अभियान का थानेदारों में खौफ है। रात्रि 11:00 बजे चौक चौराहों पर थानेदार व पुलिस के जवान दोपहिया और चार पहिया वाहनों के जांच करते नजर आए। Chira Chas दुर्गा मंदिर के पास पुलिस को एक स्कूटी की डिकी खोलकर जांच करते देखा गया।