सरकारी गाड़ी देख भाग खड़े हुए लुटेरे, लूट की थी संभावना,

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : बलियापुर : लगभग 10:15 बजे दो मोटरसाइकिल में सवार पांच से छह की संख्या में लुटेरों ने धनबाद से बलियापुर आ रहे मोटरसाइकिल सवार पहाड़पुर के रहने वाले विष्णु दास को धक्के मार कर गिरा दिया और मारपीट करने लगे’ इसी बीच अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण सिंह धनबाद से उपायुक्त द्वारा विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी के सम्मान समारोह से बलियापुर लौट रहे थे आमझर रेलवे अंडरपास के पास जैसे ही लुटेरों ने सीओ की गाड़ी देखी’ आनन फानन में विष्णु दास एवं उनके गिरे हुए मोटरसाइकिल को छोड़कर लुटेरे दो मोटरसाइकिल से भागने लगे’ विष्णु दास ने जोर से आवाज देकर अंचल अधिकारी की गाड़ी रूकवाई और मदद की गुहार लगाई’ अंचल अधिकारी ने गाड़ी रोककर घायल व्यक्ति एवं उसके मोटरसाइकिल को अपने कर्मियों की मदद से उठाया और उससे घटना की सारी जानकारी ली ‘ जब तक यह जानकारी हो पाती तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे ‘ अंचल अधिकारी के द्वारा तुरंत दूरभाष पर थाना प्रभारी बलियापुर को इस घटना की जानकारी दी गई’ मौके वारदात पर थाना की पुलिस पहुंची तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे’ ज्ञात हो कि बलियापुर आमझर रेलवे अंडरपास के पास यह पहली घटना नहीं है पूर्व में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी है’ अंचल अधिकारी ने बताया कि सम्मान समारोह में जिले भर के सभी अधिकारी पहुंचे हुए थे’ देर रात होने के कारण वे वहां से लगभग 10:00 बजे बिना खाना खाए निकल गए’ यह संयोग ही था कि सही समय उनकी सरकारी गाड़ी पहुंच गई’ वरना एक और कांड होने की पूरी संभावना थी।

About Author

error: Content is protected !!