झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन की पॉलिटिकल पॉवर देखने को मिली. जेएमएम के नेतृत्व इंडिया ब्लॉक में शामिल अन्य दलों ने एक टीम के तौर बेहतर प्रदर्शन किया, जिससे विपक्ष चारो खाने चित्त हो गया. झारखंड के राज्य बनने के बाद पहली बार कोई सरकार दोबारा चुनी गई है, वहीं बीजेपी को भी इतनी कम सीटें पहली बार मिली हैं. एनडीए में आजसू को 10 सीटें मिली थी, लेकिन पार्टी सिर्फ एक सीट ही जीत सकी. हजारीबाग की मांडू विधानसभा क्षेत्र से आजसू पार्टी के उम्मीदवार निर्मल महतो को सिर्फ 231 वोटों से जीत हासिल हुई है. अब आजसू के इकलौते विधायक निर्मल महतो भी अपनी सीट से इस्तीफा देना चाहते हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!