सर्वे के दौरान हिंसा, 4 लोगों की मौत, 2 पुलिस अफसरों को लगी गोली, SP समेत 22 पुलिसकर्मी घायल, इंटरनेट-स्कूल बंद

सर्वे के दौरान हिंसा, 4 लोगों की मौत, 2 पुलिस अफसरों को लगी गोली, SP समेत 22 पुलिसकर्मी घायल, इंटरनेट-स्कूल बंद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी और एसपी के PRO के पैर में गोली लगी। एसपी समेत 22 अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

शहर में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद


हिंसा के बाद 24 घंटे के लिए संभल तहसील में इंटरनेट बंद कर दिया गया। नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल आज बंद रहेंगे। डीएम राजेंद्र पैंसिया ने एक दिसंबर तक संभल जिले में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।

शहर में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल

पूरे शहर में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा, ‘आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। रासुका लगाया जाएगा’ इधर, मृतकों के परिजनों का दावा है कि पुलिस की गोली से मौत हुई है। हालांकि कमिश्नर ने कहा, ‘पुलिस फायरिंग में कोई मौत नहीं है। हमलावरों की फायरिंग में युवकों की जान गई है।’

आपको बता दें कि रविवार सुबह 6:30 बजे डीएम-एसपी के साथ एक टीम जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची थी। टीम को देखकर मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए। कुछ ही देर में करीब दो से तीन हजार लोग जामा मस्जिद के बाहर पहुंच गए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पथराव कर दिया।

 

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

इसके बाद भगदड़ जैसे हालात हो गए। छतों से भी पथराव शुरू हो गया, पुलिस को भागना पड़ा। बवाल इतना बढ़ गया कि पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले दागे, फिर लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा।

सोमवार सुबह पूरे शहर में फोर्स तैनात है। डीआईजी मुनिराज जी ने सुबह-सुबह हिंसा प्रभावित इलाकों में फ्लैग मार्च किया। डीआईजी ने मुस्लिम महिलाओं से बात की। महिलाओं ने कहा- हम लोग शादी में आए हैं। उन्होंने शादी का कार्ड भी दिखाया। डीआईजी ने सभी से शांति बनाए रखने में मदद की अपील की।

About Author

error: Content is protected !!