झारखंड में सत्ता परिवर्तन होगा या आएगी इस बार फिर इंडिया गठबंधन ,अटकलों का बाजार गर्म

झारखंड में सत्ता परिवर्तन होगा या आएगी इस बार फिर इंडिया गठबंधन ,अटकलों का बाजार गर्म

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के बाद अब मैदान में केवल परिणाम को लेकर बहसबाजी का बाजार गर्म है। लेकिन यहां एग्जिट पोल तथा तांत्रिक विद्या का परिणाम में अंतर होने लगा है। एग्जिट पोल कहता है की झारखंड में इस बार सरकार में बदलाव होंगे और अगली सरकार एनडीए की आएगी। इसके विपरीत तांत्रिक विद्या का अनुमान एग्जिट पोल को दरकिनार कर यह कहता है कि एक बार फिर झारखंड में इंडिया गठबंधन अर्थात हेमंत सरकार फिर से वापस होगी। Prime News 24 ने इसको लेकर सर्वे किया तो पाया कि उक्त दोनों के मंतव्य में काफी अंतर है। हालांकि अब तक मतदाताओं का भी यही अनुमान प्रभावी है कि इस बार परिवर्तन तय है। जोड़-तोड़ के आधार पर एनडीए ने इस बार इंडिया गठबंधन पर काफी दबाव बनाया है लेकिन यह दबाव कितना कारगर होगा यह तो 23 को परिणाम आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। विरोधी एनडीए गठबंधन ने इस बार हेमंत सरकार को पछाड़ने के लिए कोई भी कसर बाकी नहीं रखी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता विशोम गुरु शिबू सोरेन के नजदीकी पूराने नेता चंपाई सोरेन ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम ली है। उन्होंने वजह बताई है कि बेटा तुल्य सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन ने उनका अपमान किया है। वहीं शिबू सोरेन की बड़ी पुत्र बधु सीता सोरेन भी पारवारिक विवाद से क्षुब्ध होकर भाजपा में आ गई। इसके अलावे भी इंडिया गठबंधन के कई नेता चुनाव के दौरान झामुमो का साथ छोड़कर एनडीए में शामिल हो गए। इस प्रकार झारखंड में सत्ता वापसी के लिए भाजपा ने कोई भी कोर कसर बाकी नहीं रखी है। वैसे भाजपा से भी कुछ विधायक विदक कर इंडिया गठबंधन के घटक दलों शामिल हो गयें हैं। लेकिन किस गुट कितने गए अभी स्पष्ट रूप से सामने आ रहा है। वैसे झारखंड में चुनाव के समय तक हेमंत सरकार ही रही अर्थात सरकारी स्तर पर हेमंत सोरेन की चाल प्रभावित रही होगी ,ऊपर से तांत्रिकों की कथन को भी नजर अंदाज नहीं किया जा सकता कि शनि प्रभाव को लेकर हेमंत सोरेन की वापसी होगी। ले देकर अब तक स्थिति असमंजस की बनी हुई है की झारखंड में सत्ता परिवर्तन होता है या पूरानी सरकार फिर से गद्दी पर बरकरार हो जाएगी। सभी अपनी अपनी अनुमान बता रहे हैं लेकिन अंतिम स्थिति तो रिजल्ट के बाद ही सामने आएगी।

About Author

error: Content is protected !!