Ranchi : झारखंड विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 15 अक्टूबर को हुई थी. चुनाव की अधिसूचना के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया. इस दौरान विभिन्न एजेंसियों ने राज्य में 7 लाख 50 हजार 717 लीटर अवैध लीकर जब्त किए. जिनकी कीमत 7 करोड़ 95 लाख 75 हजार आंकी गई. झारखंड निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, बरही में सबसे अधिक एक लाख लीटर से अधिक लीकर जब्त किए गए. जिसकी कीमत 86 लाख आंकी गई. वहीं धनवार में 60 लाख, गढ़वा में 49 लाख, कोडरमा में 35 लाख और खरसांवा में 31 लाख के कीमत के लीकर की जब्ती की गई.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!