दो पक्षों के बीच चली जमकर लाठी डंडे दोनों पक्षों ने दिया लिखित शिकायत
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बर्चस्व बनाने को लेकर अंगार पथरा ओपी क्षेत्र के शिव मंदिर के समीप दों पक्षों में जमकर लाठी डंडे एवं पत्थर चला ।
एक पक्ष के रामजी यादव ने अपने शिकायत में लिखा है कि रविवार कि रात्रि अशोक यादव लाठी से अचानक मेरे ऊपर हमला कर दिया और उनका बेटा भोलू यादव ने हम पर हथियार तान दिया। तभी हो-हल्ला सुन मेरा रिस्तेदार चंदन यादव मौके पर पंहुचा तो रुदल यादव उसके साथ मारपीट कर उसका सर फोड़ दिया। वंही लक्ष्मण यादव ने चंदन को जान से मारने का धमकी देते हुए मारपीट किया। उसके बाद हमारे बाइक को ओमप्रकाश यादव ने लाठी से मारकर तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया.
______वही दुसरे पक्ष के संतोष यादव ने अपने शिकायत में लिखा है जान मारने के नियत से रामजी यादव ,नितिश यादव,अभय यादव,चंदन यादव, विजय यादव एवं रवि यादव अपने अपने हाथ में हथियार एवं अन्य लोग लाठी डंडा एवं तालवार लेकर हमला कर दिया। रामजी यादव ने रिवाल्वर से फायर किया जों हमारे कान के बगल से निकल गया एवं चंदन हमारे गले से सोने का चैन निकाल लिया एवं नितिश और अभय हमारे पौकेट से 1500 रुपया निकाल लिया ।
अंगार पथरा ओपी प्रभारी विशाल दास विधाता ने दोनों पक्षों के शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है।