झारखंड विस चुनाव में रांची समेत राज्य के 43 सीटों पर थमा चुनाव का शोर,कई मंत्रियों की साख लगी दावं पर

झारखंड विस चुनाव में रांची समेत राज्य के 43 सीटों पर थमा चुनाव का शोर,कई मंत्रियों की साख लगी दावं पर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

रांची : राजधानी राँची समेत राज्यभर में प्रथम चरण में 43 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर आज शाम पांच बजे के बाद थम गया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन को देखते हुए भाजपा, झामुमो, कांग्रेस और राजद समेत अन्य पार्टियों के नेताओं का सोमवार को हर तरफ राष्ट्रीय से लेकर राज्यस्तरीय नेताओं का महाजुटान हुआ। झारखण्ड में स्टार प्रचारकों का जमावड़ा भी लगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सात चुनावी सभाओं को संबोधित किये। अमित शाह सरायकेला, सिमडेगा और तमाड़ में चुनावी सभाओं को संबोधित किये। वहीं योगी आदित्यनाथ गढ़वा जिले के नगरउटारी स्थित गोसाईबाग मैदान में,पलामू जिले के हुसैनाबाद स्थित सबडिवीजन ग्राउंड में,वही पलामू जिले के पांकी स्थित सिंचाई विभाग मैदान और डालटनगंज के हाउसिंग कॉलोनी मैदान में आयोजित सभा को संबोधित किये। इसके अलावा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी भी दो-दो चुनावी सभाओं को संबोधित किये। मोहन यादव गढ़वा व सिमरिया और मोहन चरण मांझी मंझगांव व सरायकेला में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा किये। इसके साथ ही भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती आज बहरागोड़ा व घाटशिला में जनसभा और पोटका में रोड शो किये। मिथुन चक्रवर्ती आज बहरागोड़ा के नेताजी सुभाष शिशु उद्यान के पास स्थित मिडिल स्कूल मैदान व घाटशिला विधानसभा के सर्कस ग्राउंड दाहीगोड़ा में आयोजित सभा को संबोधित किये। मिथुन चक्रवर्ती पोटका विधानसभा में रोड शो किये,जहां लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।इनके अलावा भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी व असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा भी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में कई चुनावी सभाओं को संबोधित किये। इधर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी आज झारखण्ड में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करने के साथ ही राजधानी राँची में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक भी किये। मल्लिकार्जुन खरगे आज लगभग 11 बजे राँची पहुंचे,जिसके बाद हेलीकॉप्टर से वह छत्तरपुर हाइस्कूल मैदान में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किये। वहीं झामुमो के स्टार प्रचारक और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी आज लगभग नौ चुनावी सभाओं को संबोधित किये। सीएम आज हुसैनाबाद विधानसभा,सरायकेला विधानसभा,ईचागढ़ विधानसभा व सिल्ली विधानसभा में चुनाव प्रचार किये। वहीं कल्पना सोरेन आज बहरागोड़ा,घाटशिला,जगन्नाथपुर,लातेहार और तोरपा विधानसभा में सभा किये।

About Author

error: Content is protected !!