हेमंत सोरेन ने कहा, मुझे दो बातों पर है गर्व…..

Ranchi :  सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहाकि  पिछले 5 साल में मुझे जिन 2 बातों का सबसे ज़्यादा गर्व है, वह है आपकी अबुआ सरकार में एक भी मॉब लिंचिंग जैसी दर्द विदारक काली घटना नहीं घटी. भाजपा के डबल इंजन की सरकार में यह 17 बार से अधिक हुई.  यह हमारे शांत, सहिष्णु झारखंड के ऊपर यह काला धब्बा था.  उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि भूख से एक भी मौत नहीं हुई, जो पिछली सरकार में 2 दर्जन से ज़्यादा हुई थी. जहां डबल इंजन सरकार ने 11 लाख राशन कार्ड कैंसिल किया था, वहां हमने 40 लाख झारखंडियों को राशन से जोड़ा.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सबसे आसान काम धार्मिक भावनाओं को उकसाना

सीएम ने आगे लिखा है कि सबसे आसान कार्य होता है किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाएं झूठे प्रचार से उकसा कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक लेना, अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति कर लेना.  हमें भाजपा काट भी दे, तब भी हम शांति, सद्भाव, तरक्की, विकास एवं खुशहाली की बात करेंगे.

About Author

error: Content is protected !!