कई बालू माफिया की निगरानी में चल रहा बालू का अवैध धंधा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Prime News 24 बहुत जल्द करेगा बालू माफियाओं के नाम का खुलासा,
धनबाद में कोयला तस्करी बालू तस्करी के सामने फीका पड़ने लगा है। बालू माफिया बड़े पैमाने पर पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के बेजडा घाट से बड़े पैमाने पर बालू की तस्करी कर रहे हैं। इस खेल में कई बालू तस्कर शामिल हैं जो अपने गुर्गों को रात में रखकर अवैध बालू लदे वाहनों से वसूली करते है।
सूत्रों के अनुसार सरायढेला का नीरज , हाउसिंग कॉलोनी का बंटी, झरियो का बंटी, हीरापुर का विक्की और कतरास का कुणाल बालू तस्करी का बड़े खिलाड़ी है। इनके देख रेखे में चल रहा धंधा। सूत्रों के अनुसार ये तस्कर अवैध बालू लदे वाहनों से वसूली के लिए अपने कई गुर्गों को रात में छोड़ देते ये सभी टुंडी क्षेत्र के रहने वाले हैं।
50 हाइवा, 250 ट्रैक्टर और 100 से अधिक 407 वाहन निकलता है प्रतिदिन
सूत्रों के अनुसार बेजडा घाट से प्रतिदिन 50 से ज्यादा हाइवा, 250 से 300 ट्रेक्टर, 100 से ज्यादा 407 वाहनों से बालू की तस्करी बालू माफिया कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो प्रति हाइवा 2500, ट्रेक्टर से 1000 और 407 वाहनों से 1500 रुपये की वसूली कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इन सभी बालू लदे वाहनों से तकरीबन 6 लाख की वसूली की जाती है। इसके अलावा बालू से अलग करोड़ों रुपये का बालू माफिया वसूली कर रहे हैं।
अवैध बालू का स्कॉर्ट करता है एसयूवी और कार,
बालू तस्करी में रात दस बजे के बाद आधा हाइवा और अन्य वाहन गोल बिल्डिंग होकर और आधा बरवाअड्डा के रास्ते आठ लेन पकड़कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बालू की आपूर्ति करते हैं। इन गाड़ियों को माइनिंग या अन्य थानों से बचाने के लिए बालू माफियाओं की एसयूवी ओर कई गाड़ियां आगे पीछे स्कॉट करती है साथ में मोटी रकम भी रखते हैं ताकि पकड़े जाने पर ऑन द स्पॉट मामला रफा दफा किया जा सके।