भाजपा ही है माफिया उपचार……

Ranchi: बीजेपी के फायर ब्रांड नेता सह यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि झारखंड में प्रचंड बहुमत से बीजेपी की सरकार बनेगी. उन्होंने झामुमो-कांग्रेस और राजद को निशाने पर लिया. कहा कि खनिज संपदा से परिपूर्ण होने के बावजूद भ्रष्टाचार के कारण झारखंड आगे नहीं बढ़ सका. जिस तरह औरंगजेब ने देश को लूटा था, उसी तरह आलमगीर आलम ने झारखंड का पैसा लूट कर रखा था. इंडी गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि यह गठबंधन देश की सुरक्षा व स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ कर रहा है. वे मंगलवार को कोडरमा में बीजेपी उम्मीदवार नीरा यादव और अमित यादव के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि अयोध्या के बाद अब लोगों को मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन होंगे.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!