Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर महामंत्री व सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने पार्टी की नीतियों के खिलाफ जाकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ रहे 30 बागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है. पार्टी ने इन बागी नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है. भाजपा प्रदेश कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, भाजपा ने चंद्रमा कुमारी पलामू , कुमकुम देवी हजारीबाग,लक्ष्मी देवी पलामू, जूली यादव दुमका, बलवंत सिंह लातेहार, अरविंद सिंह खरसावां, बटेश्वर मेहता हजारीबाग, भैय्या बांके बिहारी हजारीबाग, चितरंजन साव बोकारो, कर्नल संजय सिंह पलामू, हर्ष अजमेरा हजारीबाग, हजारी प्रसाद साहू रांची ग्रामीण, मिसिर कुजूर गुमला, मिस्त्री सोरेन पाकुड, मुकेश कुमार शुक्ला पाकुड, पुष्परंजन पलामू, राजकुमार सिंह जमशेदपुर महानगर, रामावतार केरकेट्टा रांची ग्रामीण, रामदेव हेंब्रम पूर्वी सिंहभूम, रामेश्वर उरांव लोहरदगा, संतोष पासवान लातेहार, शिवचरण महतो पाकुड, शिवशंकर बड़ाइक खूंटी, शिव शंकर सिंह जमशेदपुर, सुरेंद्र मोदी हजारीबाग, उपेंद्र यादव गढ़वा, उमेश भारती चतरा, विकास सिंह जमशेदपुर महानगर, विमल बैठा जमशेदपुर महानगर, विनोद सिंह पलामू को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!