बेकाबू कार ने मारी बाइक को टक्कर,दो घायल,कार चालक फरार

बेकाबू कार ने मारी बाइक को टक्कर,दो घायल,कार चालक फरार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : झरिया में पाथरडीह के हार्टत्तल्ला अंबेडकर चौक के समीप एक सफेद रंग की चारपहिया वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया,जिसमे बाइक सवार युवक रौशन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उसके साथ में बैठे एक युवक को हल्की-फुलकी चोटें आई। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल रौशन कुमार को उठाकर चासनाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया,जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि कम उम्र के युवक शराब के नशे में भूत होकर बड़े-बड़े वाहन लेकर रोड पर तेज गति से वाहन चलाते हुए मटरगश्ती करते रहते हैं। जिसका प्रभाव आज यहां देखने को मिला,लेकिन प्रशासन की नींद अब भी नहीं खुलती। यहां कभी-कभार सिर्फ वाहवाही के लिए चेकिंग किया जाता है,जो शाम ढलते ही सब समाप्त हो जाता है।

About Author

error: Content is protected !!