प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर, SPG की टीम ने किया सभा स्थल का निरीक्षण

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर, SPG की टीम ने किया सभा स्थल का निरीक्षण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 4 नवंबर को झारखंड पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री गढ़वा की धरती से चुनाव का शंखनाद करेंगे। जिसको लेकर भाजपा से लेकर जिला प्रशासन तक अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं। आपको बता दे कि गढ़वा जिले के चेतना मैदान में आगामी चार नवंबर को पीएम मोदी की सभा होनेवाली है। जानकारी के मुताबिक़ पीएम यहां लगभग साढ़े 11 बजे मैदान में पहुँचेंगे,जिसके बाद वें लगभग यहां एक घंटे तक रुकेंगे। वही इसको लेकर सभा स्थल पर सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। सभा स्थल पर बड़े-बड़े हैंगर लगाई जा रही हैं,ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में सभा में आनेवाले लोग उसमें आ सके। जबकि सभा स्थल से कुछ ही दूरी पर एक अस्थायी हेलीपेड का निर्माण कराया जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं एसपीजी की टीम भी गढ़वा पहुंचकर सभा स्थल के हर ओर नजर रखे हुए हैं। जबकि इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर डीसी,एसपी और एसपीजी के अधिकारियों की एक लंबी बैठक काफी देर रात तक चली। जिसमे एसपीजी की टीम ने जिला प्रशासन को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। वही इसपर गढ़वा के डीसी ने कहा है कि हमलोग पीएम के कार्यक्रम को लेकर चुनाव आयोग के शर्त के अनुसार तैयारी कर रहे हैं। वे आगामी चार नवंबर को गढ़वा पहुंचेंगे। जबकि आज एसपीजी की टीम भी पहुंच गई है।

About Author

error: Content is protected !!