झारखंड के कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात…..

रांची। झारखंड के कर्मचारियों को दिवाली-छठ पर बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता तो नहीं मिल पाया, लेकिन एक बड़ा लाभ झारखंड के कर्मचारियों को छठ के पहले जरूर मिल गया है। राज्यकर्मियों की गेच्यूटी (उपदान) बढ़ गया है। इसे लेकर निर्देश जारी कर दिया गया है। दरअसल शासकीय नियम के मुताबिक अगर महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत बढ़ जाता है, तो उसके साथ HRA और गेच्यूटी में 25 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी होती है। राज्य कर्मचारियों को 1 जनवरी से ही 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं गृहभाड़ा भत्ता में भी बढोत्तरी कर दी गयी है। अब राज्यकर्मियों की उपदान यानि गेच्यूटी की राशि भी 25 फीसदी तक बढ़ा दी गयी है। इस संबंध में वित्त विभाग ने महालेखाकार कार्यालय को पत्र जारी कर दिया है। पत्र के मुताबिक जनवरी 2024 के प्रभाव से उपदान की अधिकतम सीमा को 25 प्रतिशत तक बढाकर प्राधिकार पत्र निर्गत करने को कहा गया है। आपको जानकारी दे कि 18 जनवरी 2017 के निर्देश के मुताबिक राज्यकर्मियों को पेंशन उपदान, रुपांतरण, परिवारिक पेंशन, एकमुश्त अनुग्रह उपदान को नियमित करने वाले प्रावधानों में 1 जनवरी 2016 से प्रभाव से संशोधन किया गाय है। जिसके तहत सेवानिवृति या मृत्य उपरांत की अधिकतम सीमा 20 लाख रुपये तक रखी गयी है।

About Author

error: Content is protected !!