निरसा बाजार में मिला लावारिस बैग…

धनबाद : निरसा बाजार चौक के समीप गुरुवार की रात एनएच किनारे लावारिस ट्रॉली बैग पड़े होने से लोगों में दहशत व अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना निरसा थाना पुलिस को दी. थाना प्रभारी मंजीत कुमार दल-बल के साथ चौक पहुंचे और ट्रॉली बैग को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की. ट्रॉली बैग में गर्म कपड़े रखे हुए थे. थाना प्रभारी में बताया कि शायद किसी व्यक्ति के गाड़ी पकड़ने के दौरान ट्रॉली बैग छूट गया होगा. उन्होंने कहा कि ट्रॉली बैग थाना में हिफाजत के साथ रखा गया है, जिस किसी का भी यह बैग है, थाना आकर ले जा सकता है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!