रूठे को मनाने का सिलसिला जारी, रिजवान ने जयराम की पार्टी JLKM से किया किनारा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची।एक ओर भाजपा नराज नेताओं को मनाने में जुटी है. वहीं चुनाव में बड़े बदलाव की बात करने वाले जयराम महतो की पार्टी के उम्मीदवार ने ही किनारा कर लिया. दीवाली के दिन राजनीतिक कशमकश जारी रहा. भाजपा के बागी नेता सत्यानंद झा को मनाने उनके घर असम के सीएम हिमंता बिस्मा सरमा पहुंचे. हिमंता ने सत्यानंद झा से टिकट नामांकन वापस लेने का आग्रह किया. साथ ही पार्टी में तवज्जो देने की भी बात कही. बताते चलें कि टिकट नहीं मिलने के बाद सत्यानंद झा नाराज हो गए थे. उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया था।
रिजवान ने जेएलकेएम को कहा बाय-बाय।
जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम के उम्मीदवार अकिल अख्तर उर्फ रिजवान ने पार्टी से किनारा कर लिया है. रिजवान को गांडेय से उम्मीदवार बनाया गया था. अब उन्होंने हेमंत सोरेन की उपस्थिति में झामुमो का दामन थाम लिया है. वे अब गांडेय ने अपना नामांकन वापस लेंगे. इससे पहले जयराम की पार्टी से हजारीबाग से उम्मीदवार रहे संजय मेहता ने किनारा किया था।