टुंडी में सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत
टुंडी: में बुधवार की रात सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जाता है की सपारो हांसागौड़ा गांव निवासी बुधन टुडू बुधवार की देर रात टुंडी से दूसरे के बाइक से लौट रहे थे। तभी टुंडी बरवाअड्डा मुख्य पथ के बिरंची जंगल के समीप चकमा खाकर दुर्घटना के शिकार हो गए। इलाज के लिए धनबाद ले जाने के क्रम में मौत हो गई। एक अन्य समाचार के अनुसार पश्चिमी टुंडी के मनियाडीह थाना क्षेत्र के नया प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक मनिंद्र टुडू की इलाज के दौरान आज मौत हो गई। वे बीते 18 अक्टूबर को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। जिनका इलाज रांची में चल रहा था। मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया।इस घटना पर टुंडी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मूरत महतो, बीपीओ उमेश कुमार, झारखंड जनहित मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष माना पाठक व टुंडी विधानसभा क्षेत्र के झामुमो वरिष्ठ नेता रतिलाल टुडू, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी नीलकंठ रवानी,सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश महासचिव निरंजन कुमार दें,जिला कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, जिला प्रधान सचिव नवीन चन्द्र सिंह उर्फ राजा साहब,प्रखंड अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय,शत्रुघ्न चौधरी, अनिल राजवंशी मंगल प्रसाद महतो, संजय महतो कोमेश हांसदा महमूद आलम , गिरिश चंद्र साव , एतवारी मुर्मू, रामप्रसाद ओझा,हलीम अंसारी, कमर जहां,आदि ने दुःख व्यक्त किया है।