Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह में आयोजित नामांकन सभा में कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है. आए दिन हत्या, अपहरण की घटनाएं घट रही हैं. बहू बेटी तक सुरक्षित नहीं है. सरकार का काम अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल में डालना है, लेकिन हेमंत सरकार खुद वसूली में लगी हुई है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मोदी सरकार बनने के बाद गांव-गांव में बनी सड़कें
केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद गांव-गांव तक सड़कें बन गई हैं. घर-घर तक बिजली पहुंच गई. गांव-गांव तक सड़क और बिजली पहुंचाने का काम भाजपा ने किया है. भाजपा जो करती है, उसे पूरा करती है. पीएम नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है कि कोई भी गरीब पक्के छत के बिना नहीं रहेगा. सबको पक्का मकान दिया जाएगा. एक प्रोत्साहन राशि भी छात्रों के लिए है. जो बीए और एमए पास करके रोजगार और नौकरी की तलाश करते हैं, उन्हें भी प्रत्येक महीना 2 वर्षों तक 2000 रुपए दिये जाएंगे, ताकि बच्चे प्रतियोगिता की तैयारी कर सकें. संघर्ष के समय भाजपा उनका साथ देगी.
एक साल के अंदर डेढ़ लाख रिक्त पद भरे जाएंगे
एनडीए की सरकार इन खाली पदों को भी 5 वर्षों में भरेगी. एनडीए की सरकार बनने के 1 साल के अंदर डेढ़ लाख खाली पदों को भरा जाएगा. 5 वर्षों में 5 लाख नया रोजगार अन्य क्षेत्रों में सृजित किया जाएगा. महिलाओं को महीने की 11 तारीख को गोगो दीदी योजना के तहत 2100 रुपए उनके बैंक खाते में डाल दिया जाएगा. इसका निर्णय पहली कैबिनेट में होगा. 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा. साल में पर्व पर दो गैस सिलेंडर फ्री दिया जाएगा.