जगत माझी के नामांकन में दिखे हेमंत सोरेन के हमशक्ल मुन्ना लोहरा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!किरीबुरु।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हमशक्ल मुन्ना लोहरा पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बने हुये हैं. मुन्ना लोहरा को विगत दिन चक्रधरपुर में मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी जगत माझी के नामांकन के दौरान देखा गया था।
कई लोग सेल्फी लेते दिखे
उन्हें देख कई लोग समझे कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आये हैं. लेकिन मुन्ना लोहरा की लंबाई हेमंत सोरेन से कुछ कम होने की वजह से बाद में लोगों को पता चला की यह हमशक्ल हैं. मुन्ना लोहरा के साथ कई लोग सेल्फी लेते दिखे थे. संभावना जताई जा रही है कि मुन्ना लोहरा का इस्तेमाल झामुमो चुनाव प्रचार के दौरान कर सकती है।