धनबाद के बसंत विहार कॉलोनी में सेक्स रैकेट का खुलासा, एक एजेंट के साथ पांच गिरफ्तार

धनबाद के बसंत विहार कॉलोनी में सेक्स रैकेट का खुलासा, एक एजेंट के साथ पांच गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : सरायढेला क्षेत्र के ढांगी मोड़ स्थित बसंत विहार कॉलोनी में पुलिस ने शनिवार की रात सेक्स रैकेट का खुलासा किया। घर में सेक्स रैकेट चलने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर तीन महिला व एक पुरुष समेत घर के मालिक को हिरासत में लिया है।
मुहल्ले में सेक्स रैकेट के संचालन से परेशान लोगों ने शनिवार की रात पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचीं सरायढेला थाना प्रभारी नूतन मोदी सभी को हिरासत में लेकर थाने ले गईं। प्रफुल्ल जायसवाल का घर बताया जाता है। पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि कई लोग बाउंड्री फांद कर भागने में सफल रहे। घर से कई आपत्तिजनक सामान बरामद: छापेमारी करने के दौरान पुलिस को घर के अलग-अलग कमरे में क्यूआर कोड का स्टिकर मिला। वहां भारी मात्रा में शराब व शराब की खाली बोतलों के साथ अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए।

About Author

error: Content is protected !!