
इलाजरत इंद्रजीत महतो का फिर से आया तस्वीर

हैदराबाद में तारा देवी ने लिया आशीर्वाद
धनबाद – सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी को सिंदरी विधानसभा से भाजपा का टिकट मिलने के बाद तारा देवी ने पिछले 4 साल से हैदराबाद में इलाजरत इंद्रजीत महतो का आशीर्वाद लिया. इसके बाद वह रांची के लिए रवाना हो गई…
उन्होंने अपने सोशल मीडिया आईडी में आशीर्वाद लेने वाला कुछ मार्मिक तस्वीरें शेयर किया है.
साथ ही उन्होंने लिखा है आप ही से सबकुछ है, आपका आशीर्वाद ही सबसेहमारा बड़ी पूंजी है, आप का आशीर्वाद यूँ ही बना रहे..
आपके आशीर्वाद से बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है और इस जिम्मेवारी से बहुत जनो की आस है इस पर खरा उतरना है…
बता दे की चार वर्ष पूर्व मधुपुर उपचुनाव के दौरान वे कोरोना के शिकार हो गए थे. उनका दिमाग डेड हो चुका है. तब से अभी तक उनका इलाज हैदराबाद में चल रहा है।