आज या कल बीजेपी की पहली सूची जारी हो सकती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में असम के मुख्यमंत्री व भाजपा झारखंड चुनाव सह-प्रभारी हिमंता विस्व सरमा, शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे. मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश मे एनडीए की सरकार है. शक्तिशाली भारत का निर्माण मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा है. केंद्र की मोदी सरकार विकास और शासन का प्रतीक है. कहा कि झारखंड में चुनावी बिगुल बज चुका है. इंडिया गठबंधन की सरकार ने झारखंड को तबाही के रास्ते पर ले गये हैं. हमारी कोशिश है कि बेटी, माटी, रोटी और नौजवान सुरक्षित रहे।
आजसू 10, जदयू दो और एलजेपी एक सीट पर लड़ेगा चुनाव।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में एनडीए मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड में बीजेपी,आजसू, जदयू और लोजपा मिलकर चुनाव लड़ेगा. सीट शेयरिंग पर भी चर्चा हो चुकी है. आजसू 10 सीट सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, ईचागढ़, मांडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा और मनोहरपुर से अपना प्रत्याशी उतारेगा. वहीं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) दो सीट तमाड़ और जमशेदपुर पश्चिमी और एलजेपी (eJ) एक सीट चतरा से चुनाव लड़ेगा. बाकी बचे सीटों पर बीजेपी अपने उम्मीदवार उतारेगी।