झारखंड में आचार संहिता लगने के बाद काला धन पर बड़ा प्रहार, 37 लाख के सामान और नगदी जब्त

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव में अवैध रकम और संसाधनों के उपयोग पर रोक के लिए अभियान तेज हो गया है. आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ 48 घंटे के भीतर 37 लाख रुपए मूल्य की अवैध सामग्री और नकद राशि जब्त की गई है. यह जानकारी झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय की ओर से आधिकारिक तौर पर दी गई है. गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत केसरपुर चेक पोस्ट पर गाड़ियों की चेकिंग के दौरान तीन पिकअप वैन से 5 लाख 85 हजार रुपये जब्त किए गए हैं. तीनों गाड़ियां पश्चिम बंगाल की ओर से आ रही थीं. यहां चेकपोस्ट पर जांच टीम में मजिस्ट्रेट कुणाल कुमार और एएसआई जितेन्द्र कुमार शामिल थे.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!