Dhanbad : वरिष्ठ पत्रकार अजय तिवारी की गुरुवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह अपने कार्यालय से काम के बाद मध्यरात्रि अपने निवास स्थान कोयलांचल सिटी जा रहे थे. घर जाने के क्रम में 8 लेन रोड स्थित लेमन चिल्ली के पास सड़क पर अचानक जानवर आ गया, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और वो ज़मीन पर गिर गये. अस्थानीय लोगों ने अचेत अवस्था में उन्हें धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल लाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अजय तिवारी गोमो के निवासी थे. वो अपने पीछे पत्नी सहित दो बेटे और दो बेटी छोड़ गये. उनके निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!