झारखंड बंगाल सीमा पर चल रही जांच की औचक निरिक्षण को पहुंचे DC व SSP, दिए आवश्यक निर्देश

धनबाद: विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड बंगाल सीमा मैथन में चल रही वाहन जांच के औचक निरिक्षण को लेकर धनबाद के उपायुक्त माधवी मिश्रा एवं एसएसपी एच पी जानार्दनन पहुंचे। इस दौरान वे बॉर्डर पर चल रही जांच का निरिक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वही जांच चौकी में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगे होने पर नारजगी जाताई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साथ ही एग्यारकुंड बीडीओ मधु कुमारी को आवश्यक दिशा निर्देश दी। वही मिडिया को मुखातिब होते हुए डीसी माधवी मिश्रा ने कहा की निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर बॉर्डरों पर सघन जांच चलाया जा रहा है। इसमें ऐसा कोई भी समान या नगद पर पाबंदी है। जिससे की चुनाव को प्रभावित किया जा सके। ऐसे समानों की जांच की जा रही है। पकडे जाने पर कानून द्वारा संवत कार्रवाई की जाएगी..

About Author

error: Content is protected !!