पुलिस ने जांच द्वारा चकमा देकर भागते गाड़ी को धर दबोचा…
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद: विधानसभा चुनाव को लेकर मैथन बॉर्डर पर वाहन जांच के दौरान टाटा नेक्सऑन गाड़ी संख्या JH10 CW 1102 में सवार चार युवकों ने बीना जांच किये पुलिस को चकमा देकर भागने लगा। इस दौरान जांच में तैनात कई पुलिस कर्मी ने रोकने का प्रयास किया लेकिन गाड़ी तेज़ रफ़्तार से भागने लगा जांच में तैनात गल्फरबाड़ी ओपी प्रभारी नीतीश कुमार ने तुरंत कार का पीछा करते हुए मैथन टोल प्लाजा के समीप पकड़ लिया। कार में सवार चार युवक नशे में धुत था। पुलिस पूछताछ में युवकों ने कहा पश्चिम बंगाल से धनबाद की ओर जा रहे थे। फिलहाल जांच में गाड़ी से कुछ बरामद नही हुआ। चारो युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर आगे पूछताछ कर रही है…