Ranchi: झारखंड के सभी जिलों के दो पुलिसकर्मी जिनकी आयु 35 से कम हो और शारीरिक रूप से सक्षम हों तथा अच्छे तैराक हों, को चिन्हित कर तैराकी का प्रशिक्षित करने का आदेश दिया गया है. यह आदेश गुरुवार को डायल 112 के कार्य से संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान एडीजी अभियान ने जिले के एसपी को दिया. यह आदेश इसलिए दिया गया कि आपात स्थिति में किसी डूबते हुए व्यक्ति को बचाया जा सके. राज्य के छोट-छोटे एयरपोर्ट जैसे देवघर और जमशेदपुर की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ करने साथ ही सड़क सुरक्षा पर विशेष निर्देश दिया गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डायल 112 को लेकर दिए गए कई निर्देश
-डायल-112 से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर त्वरित और तार्किक कार्रवाई करने के लिए रिस्पॉन्स टाइम में अपेक्षित सुधार लाने, अल्प अवधि में शिकायतों को निष्पादित करने और सभी जिलों के एसपी को जिलों में आयोजित अपराध गोष्ठियों के दौरान डायल-112 के बारे में भी समीक्षा करने का निर्देश दिया गया.
डायल-112 के कार्य के लिए प्रतिनियुक्त एमडीटी टैब की स्थिति की समीक्षा करते हुये उसके रखरखाव और पेशेवर तरीके से उसका उपयोग करने साथ ही मिस हैडलिंग करने वाले पदाधिकारी और कर्मियों पर आवश्यक कार्रवाई करने और डायल-112 से जुड़े वाहनों के अच्छी तरह से रखरखाव का भी निर्देश दिया गया.