विगत 5 अक्टूबर से राज्य भर की आंगनबाड़ी सहायिका एवं सेविकाएं हैं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद : दुर्गा पूजा सम्पन्न होने के बाद एक बार फिर से झारखंड की आंगनबाड़ी सहायिका एवं सेविकाओं का आंदोलन चरम पर है। पिछले 5 अक्टूबर से राज्य भर की आंगनबाड़ी सहायिका एवं सेविकाएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।सोमवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी सहायिका एवं सेविकाओं का जुटान हुआ।धरना प्रदर्शन के माध्यम से इन्होने अपनी आवाज को बुलंद किया।राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग समेत सेवा शर्त नियमावली में आवश्यक संशोधन करते हुए समय पर मानदेय वार्षिक वृद्धि का लाभ दिया जाए।
सहायक अध्यापक के तर्ज पर सेविका सहायिकाओं के लिए मानदेय का प्रावधान किया जाए.
मानदेय का केंद्रीय एवं राज्य के अंश का भुगतान एक साथ प्रति माह नियमित समय पर किया जाए आदि मांगे है।