सर्च अभियान के दौरान पांच-पांच किलो का दो IED बरामद

सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से बम को डिफ्यूज (विनिष्ट) कर दिया गया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड: पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च अभियान (Search campaign) के दौरान पांच-पांच किलो का दो IED Bomb बरामद किया है।

चाईबासा SP Ashutosh Shekhar ने सोमवार को बताया कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान सोमवार को टोन्टो थानान्तर्गत तुम्बाहाका से विडियाबेड़ा के बीच जंगली- पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्दे श्य से नक्सलियों के जरिये पूर्व में लगाये गये दो IED बम को बरामद किया गया।

लगातार 10 अक्टूबर 2023 से चलाया जा रहा है अभियान

सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से बम को डिफ्यूज (विनिष्ट) कर दिया गया।

SP ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है।

इसे लेकर चाईबासा पुलिस, (Chaibasa Police) कोबरा, झारखंड जगुआर और CRPF संयुक्त रुप से अभियान लगातार अभियान चला रही है। SP ने बताया कि यह अभियान लगातार 10 अक्टूबर 2023 से चलाया जा रहा है।

About Author

error: Content is protected !!