छपरा में विसर्जन में शामिल हाथी हुआ बेकाबू, मचाई तोड़-फोड़; एक व्यक्ति की मौत

छपरा: बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में हाथी ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि भुइली गांव में शनिवार को प्रतिमा विसर्जन में जुलूस के दौरान एक हाथी ने सड़क किनारे खड़ी कार एवं मोटरसाइकिल को पलटना शुरू कर दिया। इस कारण जुलूस में अव्यवस्था फैल गई और लोग भागकर छुपने लगे। इसी दौरान उक्त हाथी ने भुइली गांव निवासी तारकेश्वर राय (45)को कुचल दिया, जिससे वह घायल हो गया।सूत्रों ने बताया कि घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है।

About Author

error: Content is protected !!