छह मिठाई दुकानों की जांच, खाद्य पदार्थों के 13 सैंपल लिए

धनबाद : त्योहारों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए फूड सेफ्टी विभाग का अभियान लगातार जारी है। शहर में बुधवार को फूड सेफ्टी ऑफिसर राजा कुमार ने छह मिठाई दुकानों की औचक जांच की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साथ ही खाद्य पदार्थों के 13 सैंपल लिए। फूड सेफ्टी ऑफिसर के अनुसार निर्मल स्वीट्स, मधुर स्वीट्स, बाबा स्वीट्स, सेन स्वीट्स, दादी स्वीट्स और मोती स्वीट्स की जांच की गई। हालांकि जांच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। मिठाई दुकानों का किचन साफ-सुथरा पाया गया। निर्मल स्वीट्स से बुंदिया, पेड़ा और पनीर, मधुर स्वीट्स से ड्राई रसगुल्ला, मिक्चर और निमकी, बाबा स्वीट्स से खोआ, सेन स्वीट्स से लौंगलता और लड्डू, दादी स्वीट्स से बुंदिया और पेड़ा व मोती स्वीट्स से रगुल्ला और गोपाल भोग के सैंपल जब्त किए गए हैं। लैब में सैंपल की जांच कराई जाएगी। फूड सेफ्ट ऑफिसर के अनुसार उक्त खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए सभी सैंपल लिए गए हैं। जांच में गड़बड़ी मिली तो आगे की कार्रवाई होगी। यह भी कहा कि यह जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

About Author

error: Content is protected !!