धनबाद : दुर्गोत्सव में ट्रेनों में उमड़ रही भीड़भाड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली से हावड़ा के बीच धनबाद होकर एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। 10 अक्तूबर को दिल्ली से और 12 अक्तूबर को ट्रेन हावड़ा से चलेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!04074 दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ओल्ड दिल्ली से ट्रेन रात 11.55 बजे रवाना होगी। ट्रेन प्रयागराज, मिर्जापुर, डीडीयू होते हुए 11 अक्तूबर की शाम 6.25 बजे गोमो, शाम 7.15 बजे धनबाद और रात 1.25 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इधर से 04073 हावड़ा-दिल्ली स्पेशल हावड़ा से 12 अक्तूबर की सुबह 4.20 बजे खुलेगी। ट्रेन सुबह 9.35 बजे धनबाद, सुबह 10.05 बजे गोमो होते हुए अगले दिन यानी 13 अक्तूबर की सुबह पांच बजे ओल्ड दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी।