बलियापुर में मनीष, संदीप, राजेश और साहिल का चल रहा अवैध कोयले काला खेल 

धनबाद : बलियापुर थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार एक बार फिर शुरू हो गया है। बलियापुर में करीब आधा दर्जन स्थलों पर कोयले भंडारण किया जा रहा है। कही जंगलों में तो कहीं बंद भट्ठों में। और कोयले के इस अवैध कारोबार में भट्ठा संचालक, रसूखदार और पुराने कोयला तस्कर की जोड़ी बीते 6 माह से काले कोयले को हीरा बनाने में जुटे है। खास बात है की यहां न तो स्थानीय पुलिस की नजर है ना ही गठित खनन टास्क फोर्स की। बलियापुर थाना क्षेत्र से प्रतिदिन दर्जनों छोटी – बड़ी वाहन में कोयला लोड कर भेजा बाहर भेजा जा रहा है। जिससे बीसीसीएल और सरकार को चुना लग रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कोयले के इस अवैध धधे में पुराने दुश्मन भी अब निभा रहें है दोस्ती 

सबसे बड़ी बात है की कोयले के इस अवैध धंधे में कभी एक दूसरे के दुश्मन भी दोस्त बन गए है। कहा जा रहा है की हर क्षेत्र से पुराने व नए कोयले के अवैध धंधेबाजो को स्थानीय स्तर पार खाखी और खादी का पूरा संरक्षण प्राप्त है। इसलिए तो बलियापुर में कोयला तस्कर बेधड़क दिन – रात कोयला चोरी में लगे हुए है। बता दे की बलियापुर के रखितपुर के पहाड़ी, सुरूंगा और निचितपुर आदि क्षेत्रों में कोयले का अवैध धंधा परवान चढ़ा हुआ है। दिन के उजाले में भी अवैध धंधेबाज आसपास के कोलियरी, परियोजना से चोरी का कोयला सुरक्षित स्थान पर जमा करते हैं। फिर रात्रि में अवैध कोयला को ट्रक के माध्यम से जिले के हार्ड कोक भट्ठों में खपा देते है।

निचीतपुर और सुरंगा और रखितपुर पहाड़ी के तरफ है इनका नया ठिकाना

बता दे की इन दिनों कुछ नए कोयला तस्करों ने बलियापुर के रखितपुर, सुरुंगा और निचितपुर में अपना ठिकाना बना रखा है। इन तीनों अवैध डिपो पर साइकिल, टेंपो, 407 वाहन से कोयला गिराते हमेशा देखा जा सकता है। ये कोयला तस्कर यह कोयला जमा कर रात के अंधेरे में ट्रकों द्वारा गोविंदपुर के भट्ठों में भेज दिया जाता है।

इन सरगना कोई पुलिस या जिला प्रशासन का नही है खौफ

बलियापुर के रखितपुर का काम मनीष, राजेश और जीतू देख है, वही सुरंगा की बागडोर साहिल नामक युवक के कंधो पर है। जबकि निचितपुर की कमान संदीप और अंशु पर है। इन कोयला तस्कारों की इतनी हिमाकत है की इन्हे ना पुलिस का डर है और ना ही जिला प्रशासन का। जबकि खनन टास्क फॉर्फ की बैठक में पुलिस, खनन, जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों को भी कार्रवाई का निर्देश दिया जाता है।

About Author

error: Content is protected !!