रांची: रातू थाना क्षेत्र के मखमंदरो निवासी रामवृक्ष साहू का पुत्र राजेश साहू की पत्नी उर्मिला देवी 2 अक्टूबर की सुबह 9:45 बजे तीन बच्चों को लेकर प्रेमी यूट्यूबर प्रमोद ठाकुर के साथ फरार हो गयी। वह ओम शांति के नाम से यूट्यूब चलाता है। मामले को लेकर श्री साहू ने गुरुवार की शाम रातू थाने में सनहा दर्ज कराया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के मुताबिक, राजेश और उर्मिला की शादी 2013 में हुयी है। उसका मायका लोहरदगा जिले के महुगांव में है। उसके पिता स्व. राजेंद्र साहू थे। मां कलावती देवी जीवित हैं। परशन और लालू दो भाई भी हैं। शादी के दस साल तक पति-पत्नी के बीच बेहत्तर संबंध रहा। इस दौरान अंजली, राजन और रंजीत पैदा हुये। फरारी के उपरांत, दोनों के मोबाइल का स्विच ऑफ है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
उर्मिला का दूसरा प्रेमी है प्रमोद
पत्नी पीड़ित राजेश साहू हैंड बोरिंग मिस्त्री है। उसने बताया कि प्रमोद, उर्मिला का दूसरा प्रेमी है। इससे पूर्व गांव के एक जमीन कारोबारी से उसका अवैध संबंध था। प्रमोद चतरा जिले के टंडवा का रहने वाला है। बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के बहाने घर आना-जाना शुरू किया। इसके बाद उसने उर्मिला को प्रेम जाल में फांस लिया। आठ दिन पहले पंचायती होने की खबर है। दोनों ने एक-दूसरे से बातचीत नहीं करने की कसमें खायी थी।