मौसम विभाग ने राज्य में तीन दिन के लिए जारी किया येलो अलर्ट

रांची: राज्य में बीते एक सप्ताह से मौसम साफ है। हालांकि, अगले तीन दिन के लिए मौसम विभाग ने गुरुवार को येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा है कि राज्य में कुछ जगहों पर गरज के साथ वज्रपात होने की सम्भावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में अगले दो7 दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। लेकिन, इसके बाद अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू हो जायेगी। अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। इससे सुबह और रात को ठंड का एहसास होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची में चार अक्टूबर से आंशिक बादल छाये रहेंगे।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनन्द ने बताया कि रांची में चार अक्टूबर से आंशिक बादल छाये रहेंगे। अधिकतम तापमान 31 डिग्री से घटकर धीरे-धीरे 29 डिग्री पर आ जायेगा। पांच अक्टूबर को गरज के साथ वर्षा होने की भी सम्भावना है। इसके बाद रांची के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आयेगी। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की सम्भावना है। 05 अक्टूबर को गरज के साथ बारिश भी हो सकती है। इसके बाद रांची के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आयेगी। 06 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड और 07 अक्टूबर को 29 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 06 और 07 अक्टूबर को 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की सम्भावना है।

About Author

error: Content is protected !!