रांची सहित कई जिलों के बदले डीसी

रांची : झारखंड सराकर ने रांची सहित कई जिलों के डीसी बदल दिए हैं। इसका आदेश कार्मिक विभाग ने 30 सितंबर को जारी कर दिया। इसमें कहा गया है कि इस अधिसूचना के क्रम में प्रभार रहित पदाधिकारी कार्मिक विभाग में योगदान करेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री (अतिरिक्त प्रभार-मनरेगा आयुक्त) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक रांची का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया।

झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी के परियोजना निदेशक के पद पर पदस्थापित पवन कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त (उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग) के पद पर अपने ही वेतनमान में नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।

कार्मिक विभाग में अपर सचिव के पद पर पदस्थापित रजीत कुमार लाल को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक (झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड) के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।

प्राथमिक शिक्षा निदेशक के पद पर पदस्थापित शशि प्रकाश सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जामताड़ा का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

सूचना प्रौद्योगिकी निदेशक के पद पर पदस्थापित उत्कर्ष गुप्ता (अतिरिक्त प्रभार- माध्यमिक शिक्षा निदेशक) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक लातेहार का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

पूर्वी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद के पद पर पदस्थापित मनीष कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पाकुड़ का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

About Author

error: Content is protected !!