चिराग पासवान का धनबाद दौरा कल, जन आक्रोश रैली में भरेंगे हुंकार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद :- लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्र सरकार में मंत्री चिराग पासवान 29 सितम्बर रविवार को धनबाद स्थित बीसीसीएल के नेहरू स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जन आक्रोश रैली को संबोधित करेंगे। चिराग पासवान एक दिवसीय दौरे पर सुबह सेवा विमान नई दिल्ली से रांची पहुंचेंगे, जहाँ कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उसके बाद पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकताओं संग सड़क मार्ग से वे धनबाद स्थित बीसीसीएल के नेहरू स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में अपनी हुंकार भरेंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अदित्य विजय प्रधान ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा लगातार दौरा किया जा रहा है।