कोयला लोड ट्रक कतरास कॉलेज के पास डिवाइडर से टकरा कर हुईं दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कतरास: कतरास थाना अन्तर्गत शुक्रवार रात लगभग 9 बजे कोयला लोड 14 चक्का(NL 01 AC 8762) कतरास कॉलेज के समीप एनएच 32 में बने डिवाइडर पर चढ़कर बुरी तरह से दुर्घटना ग्रस्त हो गया. जिससे कुछ कोयला सड़क पर बिखर गया. वही स्थानीय लोगों ने बताया कि गाड़ी के टक्कर से दो व्यक्ति घायल हो गया. दोनों का इलाज निचितपुर क्लीनिक में चल रहा है, प्राप्त सूत्रों के अनुसार इन दिनों पुरे बाघमारा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध कोयला का कारोबार चल रहा है और सड़क पर कई अवैध कोयला लोड गाड़ियां तेजी से चल रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गिरिडीह के रहने वाले पंकज राणा एवं मुकेश राणा कार पेंटर का काम करते है, अभी वर्तमान में कतरास हाजरी टोला में रहकर जीवन आपन कर रहा था। सूचना पाकर पुलिस के पेट्रोलियम वाहन पहुंची, कोयला वैध है या अवैध यह जांच का विषय हैं.