झारखंड में इंटरनेट बंद करने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, राज्य सरकार को दिया चार हफ्ते में जवाब दाखिल करने का निर्देश

रांची:-झारखंड में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के कारण इंटरनेट सेवा बंद किए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी है. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस आनंद सेन और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की बेंच में इस मामले की शनिवार को सुनवाई की गयी. खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान राज्य सरकार से पूछा कि इंटरनेट बंद करने के लिए क्या पॉलिसी है? क्या सभी परीक्षाओं में इसी तरह इंटरनेट बंद कर दिया जाएगा? हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को चार सप्ताह में एफिडेविट के माध्यम से जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!